मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
उतरकाशी जनपद में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत कर्मियों ने ठेकेदार पर कई वर्षों से उनका शोषण करने का आरोप लगाया है |
वर्तमान में कार्यरत कर्मियों का कहना है कि विभाग ठेकेदार को श्रमिकों का प्रतिमाह वेतन 16568 रुपये भुगतान कर रहा है और ठेकेदार के द्वारा श्रमिकों को 9500 दिया जा रहा है इसी तरह श्रमिकों का ईपीएफ जोकि 2500 विभाग से देय है लेकिन ठेकेदार के द्वारा श्रमिकों को मात्र 1300रू दिए जा रहे हैं तथा भवन किराया (1032रू) व प्रतिमाह का वोनस (575रू) जो विभाग द्वारा श्रमिकों हेतु दिया जा रहा है लेकिन यह अभी तक किसी भी श्रमिक को नहीं दिया गया है |
इस सम्बन्ध में श्रमिकों ने विधुत विभाग के एम डी तक को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अभी तक श्रमिकों के हितों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्रमिकों ने शासन प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई की जाय व उन्हें उनका हक दिलवाया जाय अन्यथा श्रमिकों को मजबूर होकर कार्यबहिष्कार करना पड़ेगा।