मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
उतरकाशी जनपद में चिन्यालीसौड़ ब्लांक के ग्राम पंचायत कांडी मे विगत 10 वर्षो से जलसंस्थान की पेयजल लाइन पर पानी नहीं आ रहा है, परन्तु जलसंस्थान के पानी के बिल पेयजल उपभोक्ताओं को जबरन थमाया जा रहा है। इस समस्या की शिकायत ग्रामीणों ने कुछ सालों पहले जलसंस्थान के कार्यालय उतरकाशी मे की जिसके बाद कुछ साल तक उपभोक्ताओं को बिल नहीं भेजे गए तथा आजकल फिर से उक्त विभाग द्वारा पानी के बिल ग्रामीणों को जबरन थमा दिए गए है।
जलसंस्थान के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को बिलों के भुगतान के लिए परेशान भी किया जा रहा है। जबकि 2012-13 मे स्वजल विभाग द्वारा पेयजल लाइन की मरम्मत भी हुई थी, परन्तु पानी फिर भी ग्रामीणों के नलों पर नहीं आया था। ग्राम पंचायत कांडी मे वर्तमान मे 40 से 45 परिवार निवासरत है तथा विभाग द्वारा कांडी ग्राम पंचायत के ऊपर बड़ेथी बनचौरा मोटर मार्ग पर एक हैण्डपंम्प लगाया हुआ है।
जिससे आए दिन पानी की कमी हो जाती है, जिस कारण यहां के ग्रामीणों को या तो तिलाड़ी के पास लगे हैण्डपम्प या फिर 3 किमी दूर ग्रामपंचायत जेष्ट्वाड़ी के स्विलाड़ी तोक से पानी ढोना पड रहा है। इसके लिए यहां के ग्रामीणों ने सम्बन्धित विभाग/शासन प्रशासन से एक दूसरा हैण्डपम्प लगवाने के सम्बन्ध मे लिखित व मौखिक रुप से कहा लेकिन ग्रामीणों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। अब यहां के ग्रामीण उक्त विभाग के कार्यालय मे धरना प्रदर्शन का मन बना रहे है। जिसमे बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचीव भागीरथ लाल, ग्रामीण तारे लाल,धीरज लाल, हर्ष, दिनेश आदि ग्रामीण है।