खटीमा
अशोक सरकार
उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा वन विभाग के आवासीय परिसर में देर रात वन दरोगा रामप्रसाद का शव उसके कमरे में मिलने से वन विभाग मे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा वन आवासीय परिसर में पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर मृतक वन दरोगा राम प्रसाद की लाश का पंचनामा भरकर लाइव स्कोर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया गया है। ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके।
खटीमा वन रेंज में कार्य वन दरोगा रामप्रसाद कि उसके कमरे में लाश मिलने की सूचना मिलते ही खटीमा वन रेंजर राजेंद्र मनराल और एसडीओ शिवराज चंद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वही 0खटीमा वन रेंजर राजेंद्र मनराल ने मीडिया को बताया कि रात में उन्हें सूचना मिली कि खटीमा वन विभाग में कार्यरत वन दरोगा रामप्रसाद का शव उसके आवासीय कक्ष में पड़ा हुआ है। जिस पर उन्हें तत्काल पुलिस को सूचित कर अपने उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया है।
वही खटीमा एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने मीडिया को बताया कि रात को थाने में सूचना आई थी खटीमा वन विभाग में कार्यरत वन दरोगा रामप्रसाद का उसके कमरे में शव मिला है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक वन दरोगा की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। साथ ही आस पड़ोस में रहने वाले वन कर्मियों से मामले में जानकारी ली जा रही है मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा