हरिद्वार कुंभ फर्जी कोविड टेस्टिंग मामले में बड़ी कार्यवाही, फर्जीवाड़े मै दो अधिकारी निलंबित
हरिद्वार –
उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ के दौरान कोरोना जांच में हुवे फर्जीवाड़े पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे मामले में लिप्त हरिद्वार के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
शासन ने कुम्भ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अर्जुन सेंगर व नोडल अधिकारी एन के त्यागी को किया निलंबित कर दिया है।
दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि कोरोना जांच में सही तरीके से निगरानी न करने और बिना जांच के 30 लाख के बिल जारी करने के आरोपो में निलंबित किया गया है।
पूरे मामले में हरिद्वार के जिलाधिकारी ने सीडीओ के द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी को सौंपी थी।
अधिकारियों पर आरोप इतने गंभीर हैं जिसके बाद इन अधिकारियों का निलंबन कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को किया गया सस्पेंड
अनियमित्ता और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी निलंबित