दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक

चमोली गोपेश्वर

पुष्कर नेगी


चमोली बाजार बदरीनाथ हाईवे पर चमोली गोपेश्वर रोड पर एक मिष्ठान भडार की दुकान में गुरूवार दोपहर दो बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। मिष्ठान भंडार की दुकान में रखे गैस का सिलेंडर एक के बाद एक फटे जिससे आस पास की दस दुकाने भी चपेटे में आ गई और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।


चमोली बाजार के मुख्य तीराहे पर मिष्ठान भंडार में दोपहर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। आग लगते ही आस पास अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानिय लोगों ने पानि डालकर आग बुझाने की कोशिश कि लेकिन आग की लपटे आसमान को छू रही थी। आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई।


पुलिस उपाध्यक्ष धन सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना का प्रथत दृष्या गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। जिसमें नरेंद्र वर्मा, सर्वेश अग्रवाल, नंदन जनरल स्टोर, देवेंद्र वर्मा की दुकानों में रखा सामान जल कर राख हो गया है। गनिमत रही की बडी जन हानी होने से खतरा टल गया है।