यातायात पुलिस उत्तरकाशी ने जनजागरुकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को किया जागरुक

मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जनपद में चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के क्रम में राजेंद्र नाथ,निरीक्षक यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा टैक्सी यूनियन भटवाडी उत्तरकाशी में यूनियन के पदाधिकारी/वाहन चालकों के साथ सड़क दुर्घटनाओं का रोकने व यातायात नियमों का पालन कराये जाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जनजागरुकता अभियान का आयोजन किया गया |

जिसमें उनके द्वारा सभी को यातायात के नियमों, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति में वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन न चलाने,वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा साथ ही उन्हें गुड सेमेरिटन ( कभी कहीं कोई सड़क दुर्घटना या अन्य घटना हो जाती है तो घायल व्यक्तियों की मदद करने) एवं ट्रैफिक आई एप्प के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।