सुभाष पिमोली
थराली
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक के द्वारा थराली बाजार से पिंडर नदी पर बने पुल से पिंडर नदी में कूद गया | कूदने वाले व्यक्ति का नाम संजय गुसाईं पुत्र हरचनसिंह गुसाईं निवासी ग्राम तुंगेशवर थाना थराली जिला चमोली है जिसकी उम्र करीब 42 वर्ष है |
जिसकी सूचना पर थाना थराली पुलिस एवं मौके पर बुलाई गई SDRF द्वारा पिंडर नदी में नारायण बगड़ तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है | जहाँ अभी तक युवक का शव नहीं मिल पाया |
आज दोपहर करीब ग्यारह बजे संजय सिंह पुत्र बचनसिंह हरचन तुंगेश्वर निवासी ने देवाल थराली मोटर पुल से अचानक पिंडर नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि संजय सिंह का काफी दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जिस कारण उसके परिजन इलाज के लिए देहरादून अस्पताल ले जा रहे थे।

थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि संजय सिंह के परिजनों ने बताया कि जब वे उसे लेकर थराली से देहरादून के लिए ले जा रहे थे तो उसने सोनला के पास भी चलते वाहन से बाहर कूद मार दी थी। तब परिजनों ने उसे पकड़कर इस कारण उसके परिजन उसे वापस थराली ले आये। वहां दवा लेकर फिर जैसे ही वे लोग देहरादून के लिए चले ही थे कि संजय सिंह फिर भाग गया और दौड़ते हुए थराली देवाल मोटर पुल से अचानक पिंडर नदी में छलांग लगा दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही कि एक व्यक्ति ने थराली के पुल से अचानक पिंडर नदी में छलांग लगा दी है तो वे मय फोर्स मौके पर पहुंचे और साथ ही एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
एसडीआरएफ की टीम फिलहाल पिंडर नदी में सर्च आपरेशन चलाकर व्यक्ति की खोजबीन कर रही है।