सुभाष पिमोली
थराली
जूनियर हाई स्कूल राडीबगड़ थराली के प्रबंध समिती के चुनावो मे अध्यक्ष पद पर एडवोकेट जय सिंह बिष्ट को तीसरी बार लगातार निर्विरोध चुना गया इस | अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज तलवाडी भजन सिंह गड़िया चुनाव पर्यवेक्षक रहे | वहीं शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज चेपड़ों के प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गड़िया चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए |
जिसमें एडवोकेट जय सिंह बिष्ट को प्रबंधक, राजेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष, दीपा देवी उपाध्यक्ष, मंजीत पिमोली उप प्रबंधक और प्रधानाचार्य प्रमोद जोशी को पदेन सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया | वही पूनम देवी, गिरीश चंद, महिपाल सिंह, मंजू देवी, हरेंद्र सिंह, हेमा देवी, उर्मिला देवी, हरेंद्र सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया और गंगा सिंह फर्शवाण को पदेन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया गया |
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी भजन सिंह गढ़िया, प्रधानाचार्य शहीद भवानी दत्त जोशी इंटरमीडिएट कॉलेज चेपडो दिगपाल सिंह गड़िया, प्रमोद जोशी अनिल चंदोला आदि उपस्थित थे।