रैस्टोरेंट और एक बुक स्टेशरी में लगी आग

भगवान सिंह

पौड़ी

पौड़ी में बस स्टैण्ड के समीप आग की चपेट में आने से एक रैस्टोरेंट और एक बुक स्टेशरी देखते ही देखते आग की भेट चढ गई हादसे की वजह शार्ट सर्किट को माना जा रही है |

ये हादसा इतना भयावह था कि पल भर के भीतर रैंस्टोरेट और इसके समीप कि बुक स्टेशनरी में रखा सामान और दुकान स्वामियों की जमापूंजि देखते ही देखते इस हादसे में खाक हो गयी हादसे की भनक लगने के बाद फायर सर्विस को इसकी सूचना दी गई |

जिस पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने आग पर जैसे तैसे काबूं तो पाया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर स्वाहा हो चुका था वहीं इस हादसे का आकलन करने में पुलिस प्रशासन जुट की टीम जुट गई है |

वहीं रैस्टोरैंट संचालक की माने तो इस हादसे से उन्हे करीब 50 लाख रूपये नुकसान हो गया है | रैस्टोरैंट संचालक ने फायर सर्विस पर मौके पर देर से पहुंचने के आरोप भी लगाये हैं |

पुलिस उपाधीक्षक की माने तो जैसे ही उन्हे और फायर सर्विस की टीम को घटना की सूचना दी गई तत्काल ही टीम को पुलिस लाईन से रवाना कर दिया गया है जिसके बाद फायर सर्विस ने अपना कार्य आग पर काबू पाया।