मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
भारत मजदूर संगठन उत्तरकाशी से जुड़े श्रमिकों ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में धरना प्रदर्शन किया और साथ ही श्रम विभाग जोशियाडा स्थित कार्यालय में तालाबंदी कर दी। श्रमिकों ने जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के माध्यम से पुनः मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक श्रम विभाग के कार्यालय पर श्रमिकों के द्वारा की गई तालाबंदी नहीं खोली जायेगी और श्रमिकों का धरना प्रदर्शन कलक्ट्रेट परिसर में भी जारी रहेगा।
आपको बता दें कि जनपद उतरकाशी में पिछले 7 माह से श्रम प्रवर्तन अधिकारी का पद रिक्त है श्रम विभाग में कोई अधिकारी ना होने के कारण श्रमिको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिकों की मुख्य मांगें है कि श्रमिकों को पूर्व की भांति विवाह के लिए एक लाख रूपए की राशि दी जाय जो कि वर्तमान में 25 हजार रुपए दिए जा रहे है, कोविड महामारी के कारण श्रमिको की आजीविका सबसे अधिक प्रभावित हुई है इसलिए श्रमिकों को आर्थिक सहायता व खाद्यान सामग्री दी जाय। श्रमिकों के पास आधुनिक संसाधनों की कमी के कारण श्रमिको का पंजीकरण आंफलाइन के माध्यम से किया जाय ताकि हर श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकें और श्रमिकों के बेरोजगार बच्चों को प्रान्तीय रक्षक दल के तहत रोजगार मुहैया कराया जाय।
इस मौके पर बृजपाल,रेशमा रावत, सुनीता,भरत प्रसाद, सतीश आदि अन्य श्रमिक मौजूद रहे।