अब तक के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी | शान्ति प्रसाद भट्ट

सतपुली |

चौबट्टाखाल विधानसभा के केंद्र बिंदु सतपुली में आज उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता शान्ति प्रसाद भट्ट और वीरेंद्र सिंह रावत विधानसभा प्रभारी चौबट्टाखाल ने सतपुली स्थित रिसोर्ट में प्रेस वार्ता की गई |


जिसमे उन्होंने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा और यू के डी के द्वारा उत्तराखंड के विकास के मुद्दों पर चर्चा की | साथ ही उन्होंने अपने तलख अंदाज में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी पर उत्तराखंड को लूटने तथा उत्तराखंडियों को भ्रमित करने आरोप लगाया तथा कहा की इन्ही दोनों पार्टियों के कारण आज प्रदेश गर्त में चला गया है | जिस कारण प्रदेश में बाहरी लोगों का अधिकार बढ़ता जा रहा है | उहोने मूल निवास भू कानून को लेकर कहा की यू के डी तो पहले से ही इन मुद्दों को उठती रही है लेकिन दोनों पार्टियों ने अपने हित के लिए इसे दबा कर रखा व प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया | जिसका खामियाजा अब भुगतना पड़ रहा है |


प्रेसवार्ता में पहुंचे यूकेडी के शीर्ष नेता शांति प्रसाद भट्ट ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए राज्य के अब तक के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी को बताया और कहा की उनके कार्यकाल में सबसे ज्यदा घोटाले हुए हैं, जबकि हमने तब खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर ही बीजेपी को समर्थन दिया था |

वहीँ आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज पर आरोप लगते हुए कहा की यदि महाराज इतने बड़े हैं तो क्यों वह सनातन धर्म को इन पार्टियों के कारण निचे गिराने पर लगे है वह चाहें तो उत्तरखंड का विकास बिना राजनीती में आये कर सकते हैं | आखिर क्या मजबूरी है की वह एक पार्टी से दूसरी पार्टी में दर दर भटक रहे हैं | प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा की उत्तराखंड क्रांति दल ७० सीटों पर चुनाव लड़ेगी और ४५ के पार सीट जीतकर बहुमत में आएगी |

वीरेंद्र सिंह रावत विधानसभा प्रभारी चौबट्टाखाल ने कहाँ की विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है और कुछ नहीं | इतने बड़े नेता होने के बाद भी सतपाल महाराज के द्वारा अपनी विधानसभा के लिए कोई भी विकास के कार्य नहीं किये गए हैं जबकि कई बार चुनकर लोगों ने उन्हें यहाँ से विधानसभा में भेजा है |

वहीँ प्रेसवार्ता के बाद सतपुली में लोगों के बीच जाकर यू के डी का प्रचार प्रसार किया और लोगों को यू के डी की विचारधारा से अवगत करवाया | 


प्रेसवार्ता में पूर्व प्रवक्त शान्ति प्रसाद भट्ट, वीरेंद्र सिंह रावत विधानसभा प्रभारी चौबट्टाखाल के साथ प्रशांत भट्ट आईटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मौजूद रहे |