भाजपा के शक्ति केंद्र तलवाड़ी की बैठक संपन्न

सुभाष पिमोली

थराली

थराली मंडल के तलवाडी में भाजपा के शक्ति केंद्र कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र भारती की अध्यक्षता में किया गया जिसमें तलवाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों बूथों के अध्यक्षो के साथ आगामी विधान सभा की तैयारीयो पर चर्चा की गई जिसमें थाला बूथ अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट, तलवाड़ी बूथ अध्यक्ष गोपाल सिंह फर्शवाण तथा तलवाड़ी खालसा बूथ अध्यक्ष भूपाल सिंह बर्त्वाल ने अपने-अपने बूथों की रिपोर्ट दी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा कर प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया |

इस अवसर पर पालक कुंदन सिंह परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा तथा नरेंद्र मोदी की नीतियां तथा विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की वही साथ आए मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी ने बताया इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी और थराली विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी भारी मतों से विजई होगा इस अवसर पर कार्यशाला संयोजक रमेश जोशी, प्रभारी हरीश जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बलवंत सिंह बिष्ट खिलाफ सिंह रावत (मेजर ), कुंदन सिंह बोरा, तलवारी खालसा के प्रधान कुंवर सिंह रौथाण ने अपने विचार व्यक्त किए।