टनकपुर जिला चम्पावत
अशोक सरकार ,
उत्तराखंड में पहाड़ दरकने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है लगातार हो रही इन घटनाओ के चलते लोग अब पहाड़ों की ओर रुख करने से भी कतराते और बचते दिखाई दे रहे हैं l
आपको जो यह वीडियो दिखा रहे हैं वह उत्तराखंड के जनपद चम्पावत के टनकपुर-चम्पावत राजमार्ग पर स्थित स्वाला क्षेत्र की है जहां पूरा का पूरा पहाड़ ही भरभरा कर राजमार्ग पर गिर रहा है और लोग अपनी जान बचाने हेतु भागते दिखाई दे रहे हैं l
हालांकि यह वीडियो एक राहगीर के द्वारा बनाई गई है जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रही है और लोगों के डर को बयां करती दिखाई दे रही है, जिला प्रशासन के अनुसार राजमार्ग को खुलने में 48 घंटे का समय लग सकता है, चम्पावत के जिलाधिकारी विनीत तोमर ने हालात को देखते मार्ग पर चलने वाले सभी यात्रिओ व वाहन चालको से अपील की है की यात्रा हेतु दुसरे अन्य मार्गो का उपयोग करे |