रक्षाबन्धन त्यौहार व मानसून सीजन के दौरान सावधानी बरतने के दिये निर्देश

मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

रक्षाबन्धन त्यौहार को सुरक्षित व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु त्यौहार से ठीक पहले आज पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट द्वारा थाना बड़कोट पर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियो,वाहन स्वामियों व चालकों के साथ मीटिग्स की गयी जिसमें सभी को रक्षाबन्धन त्यौहार के अवसर पर माता व बहनों की भीड़-भाड़ रहने की सम्भावना के दृष्टिगत वाहनों में निर्धारित संख्या मे सवारी बैठाने व ओवरलोडिंग न करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आजकल मानसून सीजन के दौरान सभी चालकों को वाहन को सावधानीपूर्वक चलाने, वाहन को नियमित मैकेनिक से चैक करवाने आदि निर्देश दिये गये।


इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक(प्रशिक्षु) सुश्री ओसीन जोशी, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट अजय सिंह व अन्य मौजूद रहे।