फोर व्हीलर में सांप मिलने से मचा हड़कंप


टनकपुर जिला चंपावत
अशोक सरकार

टनकपुर शहर में एक कॉलेज के पास एक फोर व्हीलर खड़ी थी जिसको चालक जैसे ही चलाकर रोडवेज वर्कशॉप के पास पहुंचा तो गाड़ी के अगले हिस्से में वाइपर के पास उसे एक सांप नजर आया। सांप को देखते ही चालक एकदम डर गया और गाड़ी को रोक कर गाड़ी का अगला हिस्सा खोलकर सांप को खोजने लगा |

जहां मौके पर मौजूद रोडवेज के कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए सांप को गाड़ी से बाहर निकाला तब जाकर चालक ने राहत की सांस ली। इस संबंध में गाड़ी चालक ने बताया कि मेरी गाड़ी कॉलेज में एक पेड़ के नीचे खड़ी हुई थी जैसे ही मैं गाड़ी लेकर रोडवेज वर्कशॉप तक पहुंचा तो आगे की तरफ वाइपर के पास सांप का सिर दिखाई दिया | जिसकी वजह से मैं डर गया और शीशा बंद करके गाड़ी साइड में खड़ा कर दिया। जहां रोडवेज के कर्मचारियों ने सहयोग करते हुए बड़ी हिम्मत और मशक्कत से सांप को गाड़ी से बाहर निकाला।