कांसखेत
कांसखेत में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिमा स्थल पर युवाओं द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान | स्वच्छता अभियान के साथ ही स्वच्छता के लिए किया गया समिति का गठन |
रविबार 22 अगस्त को क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं पीएलवी जगमोहन डांगी की अगुवाई में कांसखेत इंटर कालेज के समीप धनपुर धार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिमा स्थल के आस पास स्थानीय युवाओ द्वारा स्वच्छता अभियान कार्याक्रम चलाकर पर्यावरण सरक्षंण रखने का संकल्प लिया गया |
वही उपस्थित युवाओं द्वारा पेशावर के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा स्थल को हमेशा स्वच्छ रखने के लिए एक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक स्वच्छता एवं निगरानी समिति का गठन किया | जिसमें अध्यक्ष अरविंद नैथानी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गढ़वाल विश्वविद्यालय कोषाध्यक्ष बिपिन रावत बीडीसी सदस्य,सचिव राकेश कुमार प्रधान थापला,उपाध्यक्ष सुरजीत पटवाल पूर्व सैनिक, मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सूरज भट्ट को दी गयी |
संरक्षण मण्डल में जगमोहन डांगी डॉक्टर सुनील रावत,प्रेम प्रकाश कुकरेती,राकेश रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन,संजय रावत पूर्व सैनिक,विजय नैथानी,सुरजीत पटवाल बब्बू को बनवाया गया जबकि सक्रिय सदस्य प्रवेश नैथानी, अखलेश नैथानी,मयंक रावत,मंजीत रावत सोनूपरी को सक्रिय सदस्य बनाया गया |
सभी ने इस मुहीम की सराहना की इसके अलावा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर प्रतिमा स्थल पर झण्डा फराया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जगमोहन डांगी रिपोर्ट