चौबट्टाखाल
तहसील चौबट्टाखाल के अंतर्गत ग्राम घरतोली तल्ला देवराजखाल में बीती रात आठ बजे गुलदार ने रचना देवी पत्नी रूपचंद पर हमला कर दिया। जिसे रात को ही ग्रामीणों के द्वारा उपचार के लिए घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल लाया गया | जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है |
वहीँ लगातार तहसील चौबट्टाखाल में लगातार गुलदार के द्वारा एक माह में कई लोगों पर हमला कर दिया गया है परन्तु गनीमत रही की सभी को मामूली चोंटे आई | वहीँ लगातार हो रही गुलदार के हमलों से क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है और क्षेत्रवासियों के द्वारा गुलदार को पकड़ने की मांग की जा रही है |
महिला अपने किचन से आँगन में पहुंची थी की गुलदार द्वारा महिला को उनके घर में घात लगाकर हमला किया गया और झपटा मारकर महिला को आँगन से नीचे खेत की और फैक दिया गया, जिस पर महिला के शोर मचाने पर घर और आसपास के लोगों के द्वारा शोर मचाकर गुलदार को भगा दिया तथा तकाल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल लाया गया |
वहीँ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने घायल महिला का हाल चाल जाना और उन्होंने शासन प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विगत दो दिन पहले भी गुलदार ने पास के गांव गडोली में एक युवक पर भी हमला किया था, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नही उठाया | जिसके बाद फिर से गुलदार के द्वारा पुनः फिर महिला पर हमला कर घायल कर दिया है | घटना स्थल से राजपाल बिष्ट ने दूरभाष पर उच्च अधिकारियों के साथ बात की जिस पर उन्होने आज 3 बजे तक गांव में पिंजरा लगाने की बात कही है |

उन्होंने कहा कि दिल्ली और देहरादून में बैठकर पहाड़ के कानून नहीं बनाये जा सकते है। पहाड़ों में हर दिन ग्रामीणों को वन्यजीवों के हमलों के कारण मौत से जूझना पड़ता हैं, इसलिए चौबट्टाखाल विधानसभा के लोग लम्बे समय से लगातार इस सम्पूर्ण क्षेत्र को गुलदार रहित क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
मोके पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस एकेश्वर महेन्द्र रावत, ब्लाक अध्यक्ष पोखडा अरुणोदय बिष्ट, ग्राम प्रधान घरतोली नवीनचंद विजेन्द्र रावत, रतन सिंह, वेदपाल सिंह गुड्डू देवराज, चैन सिंह रावत, विकास रावत आदि लोग उपस्थित थे।