देवीधूरा में आज खेली गई ऐतिहासिक बग्वाल


देवीधूरा जिला चम्पावत
अशोक सरकार

रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड के चंपावत देवीधुरा स्थित मां बाराही धाम में बग्वाल खेला गया, बीते 2 वर्षों से कोविड-19 की महामारी के चलते सांकेतिक रूप से ही इस मेले का आयोजन हो रहा है, इस बार भी सांकेतिक रूप से ही बग्वाल हुआ, मंदिर समिति व प्रशासन की ओर से इस बार भी कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन पर जोर दिया गया।


उत्तराखंड के सीमांत जनपद चम्पावत के देवीधुरा स्थित माता बाराही के मंदिर में इस बार भी बग्वाल का आयोजन किया गया, मान्यता है कि पुराने जमाने मे यहां नरबलि दिए जाने की प्रथा थी जो समय के साथ पथ्थर युद्ध मे तब्दील हो गई, इस बार भी मां बाराही धाम में चार धाम सात थोक के लोगों द्वारा सुबह धाम में पूजा अर्चना की गई जिसके बाद कोविड-19 नियमों के अंतर्गत लमगढ़िया खाम, चम्याल खाम, गहड़वाल खाम, वालिक खाम के रणबांकुरो द्वारा बग्वाल खेली गई, कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मेले की परंपरा का निर्वहन करने वाले चारों ख़ामो के 84 बग्वाली वीर की सूची जिला प्रशासन को दी गई थी जिसमें से प्रत्येक खाम के 21-21 बग्वाली वीरो ने हिस्सा लिया ।