अशोक सरकार
झनकईया, खटीमा
खटीमा के झनकईया क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कोहराम मचा रहे कटखने बंदर को आखिरकार घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत करने के बाद पकड़ लिया गया जिससे क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि यह कटखना बंदर झनकईया क्षेत्र में दर्जनों लोगों को काट कर घायल कर चुका था,जिसकी शिकायत पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग व पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाकर शुक्रवार की देर रात बंदर को ट्रेंकुलाइज कर एक मैदा मिल से पकड़ लिया गया तथा पिंजरे में बंद कर वन विभाग के सुरई रेंज कार्यालय में लाया गया।
वहीं इस मामले में डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया था कि बंदर कई लोगों को काट चुका है। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर वन विभाग तथा पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाकर ट्रेंकुलाइज करके शुक्रवार की देर रात एक मैदा मिल से बंदर को पकड़ लिया गया और सुरई रेंज कार्यालय लाया गया उन्होंने बताया की आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर किया जाएगा।