आशा बहनों ने भुवन कापड़ी को बांधा रक्षा सूत्र


अशोक सरकार

खटीमा

खटीमा नागरिक चिकित्सालय में क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 19 दिनों से लगातार धरने पर हैं साथ ही आशा कार्यकत्रियों को काफी आश थी कि सीएम धामी धरना स्थल पर पहुंचकर आशा कार्यकत्रियों के हित में कुछ आश्वासन देंगे लेकिन निराशा हाथ लगी। वहीं आज कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर आशा बहनों से राखी बंधवा कर उनका हौसला अफजाई किया तथा उनकी मांगों को जायज बताते हुए पूरा कराने हेतु हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। वहीं बहनों ने भी कापड़ी जी का आभार व्यक्त करते हुए राखी बांधकर वचन निभाने का वादा किया। इस दौरान सभी बहनों को मिष्ठान व गिफ्ट भी दिया गया।

वहीं इस संबंध में आशा यूनियन के अध्यक्ष के केशवी देवी ने बताया की आज हम लोग 19 दिन से धरने पर बैठे हैं। आशा बहनों की चिंता करते हुए रक्षाबंधन के त्यौहार के उपलक्ष में आज माननीय भुवन कापड़ी जी हमारे बीच हैं। हम लोग इनके बहुत आभारी हैं । हम लोगों ने उनको राखी बांधा तथा राखी का वचन निभाने हेतु हम वचनबद्ध है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कपड़ी ने बताया कि आशा बहने शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार संघर्ष करती रहती हैं |

और कोरोनाकाल में भी इनका योगदान बड़ा सराहनीय रहा है । आज आशा बहने पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी है इसलिए मैं अपनी बहनों के बीच रक्षा सूत्र बंधवाने आया हूं। उन्होंने बताया कि आशा बहनों के सुरक्षित भविष्य को लेकर हमने अपने घोषणापत्र में शामिल किया है ।उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए बताया कि सीएम धामी को सीएम न बन कर एक विधायक के रुप में आशा बहनों के बीच आना चाहिए था,तथा समस्या समाधान हेतु आश्वासन देना चाहिए था,असली राखी का त्यौहार तभी सार्थक होता।