पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सद्भभावना दौड़ का आयोजन

दीपक शाह

कर्णप्रयाग


संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सद्भभावना दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें युवक वर्ग में प्रथम नितिन भंडारी, द्वितीय आशीष सिंह कर विक्रम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही युवती वर्ग में प्रथम कुमारी अर्चना,द्वितीय कु मनीषा और तृतीय कु दिव्या रावत रही। वही पूजा भंडारी को विशेष सम्मान से नवाजा गया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और नकद धनराशी प्रदान की।
शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने सुबह करीब 9 बजे सिमली चंडिका मंदिर से प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 6 किमी दौड़ में 200 से अधिक युवाओ और 22 युवती ने भाग लिया। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार से ओलपिंक में युवा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम ऊँचा कर रहे है। ऐसे में युवाओ को अधिक से अधिक संख्या में खेलो के जरिए आगे आना चाहिए। और देश के लिए पदक लाना चाहिए।