अशोक सरकार
खटीमा
सीमांत खटीमा के झनकईया क्षेत्र में एक कटखने बंदर के आतंक से दहशत का माहौल बना हुआ है।खटीमा के झनकईया,बगुलिया तथा खालीमहुवट के आबादी वाले क्षेत्रों में यह कटखना बंदर राहगीरों के साथ ही लोगों के घरों में घुस कर भी लोगो को काट रहा है। बीते रोज भी कटखने बंदर ने दजनों लोगो को अपना शिकार बनाया है। जिससे लोगों में डर और भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोग प्रशासन तथा वन विभाग को बंदर के आतंक से निजात दिलाने हेतु कई बार अवगत कराया चुके है। लेकिन कोई अधिकारी बंदर के आतंक से लोगो सुरक्षा प्रदान नही करा पा रहा है।वही स्थानीय लोग कटखने बंदर को पकड़कर क्षेत्र की जनता को उसके आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगा रहे है।
जबकि बंदरो के आतंक पर डीएफओ तराई पूर्वी संदीप कुमार का कहना है कि बंदरो के आतंक से लोगो को निजात दिलाने हेतु दो वन रेंजों की टीम को लगाया गया है।जल्द ही कटखने बंदरो को रेस्क्यू कर आमजन को उनसे राहत दिलवाए जाने का काम किया जाएगा।