धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज बना कर धमकाने ओर वसूली करने का आरोप, दी तहरीर

सतपुली | 

सतपुली निवासी द्वारा धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज बना कर धमकाने ओर वसूली करने के खिलाफ सतपुली थाने में अपने साले  के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया | 


सतपुली थाने में दी गई तहरीर के अनुसार वेद प्रकाश वर्मा सतपुली निवासी द्वारा खुद के साले शिव कुमार वर्मा निवासी गाजियाबाद के विरुद्ध धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज बना कर धमकाने ओर वसूली करने और अवैध रूप से वसूली के लिए दवाब बनाने तथा प्रतिष्ठा धूमिल करने के आरोप में धारा 420/467/69/501/506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। 


इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त द्वारा वादी के खिलाफ सतपुली थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है जिसकी जांच की जाएगी।