खटीमा जिला उधम सिंह नगर
अशोक सरकार
उधम सिंह नगर जनपद के गुरुद्वारा सत्संग सभा खटीमा ने बैठक कर पाकिस्तान के लाहौर में शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर विरोध किया साथ ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मूर्ति को अविलंब पुनः स्थापित करने की मांग की। वहीं गुरुद्वारा सत्संग सभा खटीमा के महासचिव जनक सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के लाहौर मे जो महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ी गई है जिससे सीख भाईचारे में काफी रोष है तथा सिखों के आस्था पर काफी चोट पहुंची है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि इस घिनौनी हरकत के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए तथा दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो और उन्होंने मांग की है कि मूर्ति को पुनः अति शीघ्र सम्मान के साथ स्थापित किया जाए।
वहीं गुरुद्वारा सत्संग सभा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया भारत सरकार पाकिस्तान सरकार को अवगत कराएं के सिक्खों के शासक महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने से सिखों के आस्था पर काफी चोट पहुंची है । उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि इस तरह की पुनरावृति भविष्य में ना हो ताकि समाज में द्वेष भावना बढ़े।