अशोक सरकार
खटीमा
उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे लोगों का मांगा विवरण
राज्य सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे लोगों के परिजनों से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने को कहा
संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट, व अन्य विवरण डीएम या एसएसपी को दे सकते है जानकारी
उत्तराखंड सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर मांग सकते हैं मदद।
अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन से हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रह रहे अफगान के दो परिवार परेशान हैं। वह अपने परिवार के लोगों को भारत में लाना चाहते हैं। दोनों का कहना है कि वीजा मिल जाए तो परिवार को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लाएंगे।