देहरादून
लगता है उत्तराखंड में सियासी दांवपेंच शुरू हो चुके हैं जहाँ एक सभी पार्टियाँ जोर आजमाइश को मैदान में उतर चुकी हैं तो वहीँ बीजेपी भी कहाँ पीछे रहने वाली थी | इसके के तहत अब उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव को देखते हुए अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर 19 और 20 अगस्त को रायवाला और हरिद्वार में ताबड़तोड़ बैठकों में शिरकत करेंगे।
साथ ही नड्डा प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी और टोली बैठक में भी भाग लेंगे। नड्डा के प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 19 अगस्त की सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। जहाँ जौलीग्रांट से रायवाला तक उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह रायवाला में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे।

वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन में विधायकों, सांसदों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्षों, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों के साथ 11 बैठकों में भाग लेंगे। एक बैठक हरिद्वार शहर और शेष हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र से लगे होटल में होंगी।
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान उनके स्वागत समेत होने वाली बैठकों को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

गौरतलब है कि राज्य में चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां ज़ोर शोर से तैयारियों में जुट गई है। हाल ही में भाजपा ने जन आशीर्वाद रैली निकाली थी। जिसके बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल सीएम उम्मीदवार के ऐलान सहित देहरादून में रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन करके गए हैं। अब चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में जान फूंकने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं।