आप युवा नेता जुड़े कांग्रेस के साथ


सतपुली |


केशर सिंह नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस का चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत दुधारखाल में कोटा मल्ला में जनसमपर्क और बैठक की गई। 


केशर सिंह नेगी के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने ढोल दमाऊ के साथ बडी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।आज के कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही आप पार्टी के युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष अकित बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा  से प्रभावित होकर अपने युवा साथियों के साथ आप पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली | केशर सिंह नेगी ने सभी युवा साथियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई आज कांग्रेस पार्टी सदसयत लेने वालों में ग्राम कठवाडा  के संदीप, ग्राम गुजरखण्ड से  अजय बिष्ट ग्राम काण्डई से  सौरभ कोटा मल्ला से आयुष नेगी ग्राम घेरवा से धर्मेन्द्र ग्राम घेरवा के  कवित सिंह ग्राम घेरवा के  पंकज सिंह ग्राम गुजरखण्ड के राकेश सिंह आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचार धारा को समझते हुए युवाओं ने मन बना लिया है कि उत्तराखंड राज्य के भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही युवाओं का भविष्य सुधार सकती है |


आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवा साथियों ने प्रतिभाग किया।