उत्तम सिंह
ऋषिकेश
उत्तराखण्ड की जनता को अक्सर प्रोटोकॉल नियम का हवाला देने वाले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल खुद जानबूझकर प्रोटोकॉल का उलंघन करते नही बचते है। क्या वे नहीं जानते कि विधानसभा अध्यक्ष का क्या प्रोटोकॉल है पूर्व में भी विधानसभा अध्यक्ष के पद की गरिमा को नष्ट करने का काम कर चुके हैं।
उसी प्रकार आज जिस प्रकार से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के वाहन ट्रक में चढ़कर यात्रा में शामिल हुऐ उससे साफ़ पता चलता है कि इनको विधानसभा अध्यक्ष की गरिमा से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि वे राज्यपाल महोदया से प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करते है