पोखडा
चौबट्टाखाल तहसील के सैडियाखाल के पास सेडियागाड के खेत में एक नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है।
क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि सेडियागाड में भूस्वामी शशि प्रसाद ने सूचना दी कि उनके खेत में किसी नवजात का शव पड़ा हुआ है। जिस पर घटनास्थल पर जाकर जांच की जा रही है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया गया है। नवजात शिशु का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा।
कांता प्रसाद बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके द्वारा भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी |