अतिक्रमणकारियों ने घेरा जिलाधिकारी का शिविर कार्यालय


कोटद्वार


कोटद्वार में अतिक्रमण को लेकर समय समय पर प्रशासन का डंडा चलता रहता है। कोटद्वार की जनता जगह जगह हो रहे अतिक्रमण से खासी परेशान रहती है। गोखले मार्ग को लेकर अतिक्रमणकारी प्रशासन पर हमेशा हावी रहा है। यह शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला इलाका है।गोखले मार्ग,गंगादत्त जोशी मार्ग,स्टेशन रोड,ऑडिटोरियम तक अतिक्रमणकारियों का कब्जा है।

प्रशासन कई बार इन लोगो को खदेड़ चुका है, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने जिलाधिकारी के शिविर कार्यालय ओर उपजिलाधिकारी के आवास तक को नही छोड़ा और वहां पर भी रेहड़ी ठेलिया लगा रखी हैं। जब प्रशासन अपने आवास ओर शिविर कार्यालय से ही अतिक्रमण नही हटा सकने में कामयाब हो रहा ऐसे में वह शहर से अतिक्रमण कैसे हटा सकता है।

जिलाधिकारी से पूछे जाने पर उन्होने कहा कि अतिक्रमण के जितने भी मामले का रहे हैं सभी पर कार्यवाही की जाएगी।