खटीमा जिला उधमसिंह नगर
अशोक सरकार
दो दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार द्वारा हाल में किए गए निर्णयो की जानकारी दी। साथ ही स्वयं सहायता समूह चला रहे महिलाओं के लिए 119 करोड़ के आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की।
उधम सिंह नगर जनपद के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान खटीमा पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार सभी गरीबों और पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिसके लिए कोरोना काल में कलस्टर व स्वयंसेवी संस्थाएं चला रही महिलाओ के कारण काफी आर्थिक रूप से संकट में थी उनके लिए राज सरकार द्वारा 119 करोड़ की आर्थिक मदद का पैकेज दिया जा रहा है। साथ ही समूह चला महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए सरकार द्वारा मार्केट भी उपलब्ध कराया जाएगा।