कल्जीखाल
जगमोहन डांगी
कल देर रात एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है | बताया जा रहा है की विकास खण्ड कल्जीखाल से सटा गांव डूंगरा निवासी विक्रांत चंदोला पुत्र आशुतोष चंदोला हाल निवास कल्जीखाल ने कल रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी |
घटना कल 17 अगस्त देर रात 10 बजे की है। विक्रांत को पहले 108 एम्बुलेंस से अतिरिक्त प्राथिमक स्वास्थ्य केन्द्र कल्जीखाल ले गए जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया | वहीँ शव का राजस्व पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया |
आत्महत्या कारणों का पता नही चल पाया राजस्व उपनिरीक्षक पंकज रावत ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चलेगा | घटना स्थल पर कोई सुसाइट नोट भी नही मिला | स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक की बहुत पहले कल्जीखाल में फोटोग्राफर की दुकान थी जो बंद कर दी थी | मृतक मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे है।