खटीमा
अशोक सरकार
तराई पूर्वी वन प्रभाग की दक्षिणी जौलासाल वन रेंज में वन विभाग को गुलदार का शव मिला। वन विभाग ने डॉक्टरों के पैनल से गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुलदार के शव में दांत, नाखून सहित सभी अंग सुरक्षित है।
वीओ- सीमान्त खटीमा से लगी दक्षिणी जौलासाल वन रेंज में नर गुलदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जहां गुलदार के शव को अपने कब्जे में लिया। वही डॉक्टरों के पैनल से गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस पूरे मामले में दक्षिणी जौलासाल वन रेंज के रेंजर विजय भट्ट ने मीडिया को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दक्षिणी जौलासाल वन रेंज के कंपार्टमेंट में एक नर गुलदार का शव पड़ा है। जिस पर मौके पर वन विभाग की टीम में जाकर जहां शव को कब्जे में लिया वही डॉक्टर के पैनल से गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गुलदार का बिसरा भी जांच हेतु भेजा गया है। मौके पर से गुलजार के शव के दांत नाखून सहित सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। वही गुलदार की मौत के कारणों का पता उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। रेंजर के अनुसार इस पूरे मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, साथ ही गुलदार के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।