भारतीय सेना व भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने सरुप चोटी पर पहुंच कर फहराया तिरंगा

मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मनाने के लिए आइबेक्स ब्रिगेड के तत्वावधान में 12वीं भारत तिब्बत- सीमा पुलिस और 35वीं भारत- तिब्बत सीमा पुलिस के साथ हर्षिल बटालियन में मेजर रविंद्र की कमान में वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप सरूप चोटी की तरफ एक संयुक्त अभियान किया l संयुक्त अभियान का उद्देश्य भारतीय सेना और भारत- तिब्बत सीमा पुलिस के बीच संयुक्ता को बढ़ाना तथा सख्त से सख्त और जोखिम भरे इलाकों में कार्यरत सैनिकों के मन में साहस पूर्ण कार्य करने की अनुभूति स्थापित करना है l

अभियान दल ने जोखिम भरे रास्तों से होकर सरूप चोटी पहुंचकर अपना लक्ष्य प्राप्त किया l भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने चोटी पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व पूरी दुनिया को आह्वान किया कि भारत का ध्वज इसी तरह से हमेशा ऊंचा रहेगा l