मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
उतरकाशी जिला सभागार कक्ष में जिला परामर्शदात्री समिति एंव जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कहा कि सम्बंधित बैंकर्स के पास स्वरोजगार अपनाने को लेकर ऋण हेतु लाभार्थियों के आवेदन समिति द्वारा भेजे गए है। जिन्हें त्वरित गति से निस्तारण करने के साथ ही समय से लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें l
जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार के साधन सुलभ कराने हेतु बैंकर्स लंबित आवेदनों पत्रों में तेजी लाए l सभी बैकर्स चालू वित्तीय वर्ष में ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए अधिकाधिक ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें l ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके l

लीड बैंक अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2021 -22 जून 2021 त्रैमास की समाप्ति पर ऋण जमा अनुपात 44.99 प्रतिशत रहा है l जो कि पर्वतीय जिलों के ऋण - जमा अनुपात के भारतीय रिजर्व बैंक के मानक 40 प्रतिशत को पूरा करता है l बैंक लिंकेज हेतु आंवटित लक्ष्य 533 के सापेक्ष 380 ऋण आवेदन पत्र बैंक शाखाओं को प्रेषित किये गये है l जिनमें से 170 पर ऋण स्वीकृति एंव 51 पर वितरण की कार्यवाही हुई है l 97 निरस्त व 111 बैंकों में लम्बित है l शीघ्र ही बैकों में लम्बित आवेदनों पर कार्यवाही पूर्ण कर ली जायेगी l
जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागों द्वारा जो आवेदन बैंक में भेजे गए उन्हें त्वरित गति से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने आरसेटी की भी समीक्षा की।
बैठक में सीडीओ गौरव कुमार,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र उत्तम कुमार तिवारी, एलडीएम ललित प्रसाद सेमवाल, चीफ मैनेजर आरएसीसी बीएस तोमर सहित बैंकर्स उपस्थित थे।