पौड़ी जिलाधिकारी से मिल कर पानी की समस्या को लेकर रखी बात


पौड़ी

NSUI जिलाध्यक्ष गौरव सागर के नेतृत्व में पौड़ी नगर वासियों ने पौड़ी जिलाधिकारी से मिल कर पानी की समस्या को लेकर अपनी बात रखी ।

पानी की समस्या से परेशान नगरवासियों ने जिलाधिकारी से जल्द इस समस्या को सुलझाने की गुहार की |

इसके साथ ही गौरव सागर ने बताया लंबे समय से पौड़ीवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, पानी पूरे महीने में 10 दिन आ रहा है, जबकि बिल पूरे महीने का लिया जा रहा है | कोरोना काल के चलते लोग आर्थिक रूप से परेशान है तो सरकार और प्रशासन को बिल में कटौती करनी चाहिए ।

महिलाओं ने कहा पानी की समस्या को लेकर वह बहुत परेशान है जिसका जल्द ही समाधान होना अति आवश्यक है ।

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री कमला नेगी , कांग्रेस सेवादल सचिव उपेंद्र रावत , उपाध्यक्ष विनोद धनोसि , सागर नेगी व भारी संख्या में महिलाऐं मैजूद थी ।