मूल निवास 1950 और भू कानून के संदर्भ में निकाली रैली



नौगाँवखाल

भू कानून और मूल निवास 1950 के अस्तित्व के लिए आवश्यक है। आज बड़े बड़े उद्योगपति एवं अमीर लोगो द्वारा उत्तराखंड में जमीन कब्जाई जा रही है। वही मूल निवास 1950 के अभाव में बाहरी लोग प्रदेश के लोगो की नौकरियों एवं हक़ हकूक पर डाका डाल रहे है।

स्वतंत्रता सेनानी स्मारक नौगाँवखाल से अपर मार्किट नौगाँवखाल तक रैली निकाली गई | रैली संयोजक पवन पांथरी, कार्यक्रम सह संयोजक नितिन सुन्द्रियाल के आह्वान पर क्षेत्र के युवाओं ने भू कानून और मूल निवास 1950 को लागू करने को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया |
रैली के बाद उपजिलाधिकारी चौबटाखाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया | 


इस रैली में तरुण  सजवाण, हरीश बडोला, नवीन पांथरी, अंकित रावत, अजय चौहान, धर्मेश रमोला, आकाश रावत, रोहित रतूड़ी, दीपक पांथरी प्रधान नौगाँवखाल, ओमकार पांथरी, अमन रावत, पूर्व छात्रसंघ सचिव राहुल रावत, सती रावत, सूरज मियां, सचिन रतूड़ी सहित अनेक लोग मौजूद रहे |