उत्तरकाशी पुलिस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतन्त्रता दिवस

मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें, शहीदो के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर, बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।

15 अगस्त 2021 को 75वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर मणिकांत मिश्रा,पुलिस अधीक्षक,उत्तरकाशी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में निर्धारित समयानुसार सम्मान पूर्वक राष्ट्रगान की धुन व सलामी के साथ ध्वजारोहण कर अधिनस्थ सभी अधिकारी/कर्म0गणों को देश की आजादी और राष्ट्र की एकता,रक्षा और उसे मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गई। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हीरालाल बिज्लवाण, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी तथा थाना बडकोट पर अनुज, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट द्वारा सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके अतिरिक्त समस्त थाना/चौकी /फायर स्टेशन के प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी/फायर स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया तथा सभी अधि0/कर्मगणों को “देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा करने और उसे मजबूत बनाने के कार्यक्रम में तन-मन से योगदान देने तथा हिंसा का प्रयोग नहीं करने,धर्म,भाषा सम्बन्धी एवं राजनैतिक और आर्थिक विवादों को शान्तिपूर्वक संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने” की शपथ दिलाई गयी।

पुलिस लाईन ज्ञानसू में ध्वजारोहण समारोह के अवसर पर अधीक्षक,उत्तरकाशी द्वारा कोविड 19 संक्रमण के दौरान चलाये गये “मिशन हौसला” मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद उत्तरकाशी से ‘विशिष्ट कार्य के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ के लिये घोषित निरीक्षक दिग्पाल सिंह कोहली, वाचक पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर थानाध्यक्ष पुरोला, उपनिरीक्षक अशोक चक्रवर्ती, चौकी प्रभारी नौगांव को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह भेंट कर बधाई/शुभकामनाएं दी गयी।