सुभाष पिमोली
थराली
पिंडर घाटी मे 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व को कोविड गाइडलाईन का पालन करते हुए मनाया गया। जहाँ पिंडर घाटी के सभी स्कूलों, कॉलेजों सरकारी कार्यालयों तथा पंचायत घरो मे बड़ी घूम घाम से मनाया गया |
वही राजकीय महा विद्यालय तलवाड़ी मे प्राचार्य डॉ योगेंद्र चंद सिंह ने ध्वजा रोहण किया राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी मे प्रधानाचार्य भजन सिंह गड़िया तथा शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज मे प्रबन्धक देवी जोशी और प्रधानाचार्य दिग्पाल सिंह गड़िया ने तिरंगा फहराया,लोक निर्माण विभाग थराली मे अधिशासी अभियंता सत्यवीर सिंह यादव ने ध्वजा रोहण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र दे कर समानित किया और अमर शहीदों को नमन किया |
ग्राम पंचायत तलवाड़ी खालसा मे भी प्रधान कुंवर सिंह रौथाण ने ध्वजा रोहण किया इस बार ग्वालदम के पंचायत भवन मे भी हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया यहां गांव के सबसे बुजुर्ग 99 वर्षीय पूर्व सैनिक काम सिंह गड़िया ने ध्वजा रोहण किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान हीरा बोरा, जेष्ट प्रमुख महाबीर शाह, भा ज यू मौ के जिला सचिव प्रधुमन शाह, ग्राम विकास अधिकारी रजनीश कांडपाल, राज्य आंदोलन कारी कुंदन सिंह परिहार, सांसद प्रतिनीधी हरीश जोशी, बलबीर गड़िया, विवेक शाह, धीरेन्द्र शाह, हरेंद्र परिहार आदि ने मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ राष्टीय पर्व मनाया।