रिखणीखाल
७५ वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिखणीखाल तहसील में तहसील कर्मियों और आशा कार्यकत्रियों ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया | इस मौके पर लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड भी वितरण किया गया |
राजेन्द्र पन्त नायब तहसीलदार रिखणीखाल ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण कर देश को आजाद कराने वाले क्रांतिकारियों को याद किया और कहा हमे देश के लिए शहीद हुए वीरों की सहादत को कभी भुलना नहीं चाइये | इस मौके पर तहसील में तहसील कर्मियों और आशा कार्यकतरिया मौजूद रही |
वहीँ जनप्रतिनिधियों के द्वारा 15 अगस्त के शुभ अवसर के मौके पर ब्लॉक मुख्यालय रिखणीखाल मे स्वामित्व योजनान्तर्गत हितबद्ध व्यक्तियो को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गये |
