संकल्प एक दौड़ देश के नाम के गोपी सिलमाना सकनोली बने विजेता

जगमोहन डांगी विक्रम पटवाल

कल्जीखाल

75 स्वतंत्रता दिवस पर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कल्जीखाल मण्डल द्वारा हमारा संकल्प एक दौड़ देश के नाम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया | यह मैराथन दौड़ में 12 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए आयोजित की गयी थी |

दौड़ मुंडेश्वर बाजार से सुरु हुयी और कल्जीखाल विकास खण्ड के मुख्य द्वार पर जाकर समाप्त हुयी, जिसमें 120 युवाओं ने प्रतिभाग किया |जिसमें प्रथम द्वित्तीय तृतीय के अलावा 20 अन्य प्रतिभागियों जिन्होंने दौड़ पूरी की उन्हें भी प्रस्सति पत्र देकर सांत्वना पुरस्कार दिया |

इस मैराथन में पौड़ी विधायक मुकेश कोली द्वारा प्रथम विजेता गोपी सिलमाना सकनोली को 3100 नगद धनराशि एवं प्रस्सति पत्र द्वित्तीय पुरुस्कार साहिल डांग को 2100 एवं प्रस्सति पत्र तथा हितेश असुई को तृतीय पुरुस्कार 1100 नगद धनराधि दी गयी |

यह धनराशि युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चन्दोला, जिला मंत्री भरत भूषण नेगी, सुनाधि चंदोला मण्डल महामंत्री द्वारा दिया गया | इस अवसर पर युवाओं के होशला बढ़ाने पूर्व मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष डोभाल, ज्येष्ठ उप कल्जीखाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी, सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष यशोदा देवी,जिला कार्यवाहक दिनेश खरखवाल आदि मौजूद थे ।