स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया

सितारगंज उधम सिंह नगर

दीपक भारद्वाज सितारगंज

स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्ण सिंह तथा सेवा सिंह को गुरुद्वारा सभागार में साल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जीसी पर्गाई ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देश की आजादी की लड़ाई में किए गए महान त्याग एवं बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता | हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए गुरुद्वारा सभागार में आज स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया है दर्जन भर लोग गुरुद्वारा सभागार में उपस्थित रहे सेनानियों को गुरुद्वारा सभागार में सम्मानित किया गया |