स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सीमा पर बड़ी चौकसी

खटीमा जनपद उधम सिंह नगर
अशोक सरकार

खटीमा क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा तथा यूपी उत्तराखंड की सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चौकसी बढ़ा दी गई है। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र मेलाघाट एसबीसी सी-कंपनी के निरीक्षक मोहम्मद नाजिम के नेतृत्व में जवानों द्वारा हर गतिविधियों और आने जाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा गहनता से जांच पड़ताल किया जा रहा है।

निरीक्षक मोहम्मद नाजिम ने बताया कि सीमा पर हमारे द्वारा हर समय चौकसी रहती है लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूर्व से ही पेट्रोलिंग करते हुए चौकसी अभियान तेज कर दिया गया है तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है साथ ही आने जाने वालों की जांच पड़ताल की जा रही है। इधर यूपी उत्तराखंड सीमा से सटे मार्गो बाइस पुल , झनकईया तथा हल्दी घेरा आदि पुलिस चेक पोस्टों पर भी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर गहनता से जांच पड़ताल किया जा रहा है और कड़ी नजर रखी जा रही है।


वहीं खटीमा सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि सीमा पर पुलिस बल को अलर्ट रहने के साथ ही आने जाने वालों की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया गया है और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खटीमा क्षेत्र के आसपास होटल, ढाबों, बाहर से आने वाले व्यक्तियों तथा रूटीन जांच पड़ताल का भी निर्देश दिया गया।