अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी तथा प्रशिक्षक 15 सितंबर 2021 तक करें आवेदन

मनमोहन भट्ट
उतरकाशी

उतरकाशी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों एंव अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित/ प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों, ऑफिशियल्स, निर्णायकों, उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों को निर्धारित मानक के अनुसार नगद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैंl

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 (बुधवार) है l आवेदन पत्र पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से खेल निदेशालय उत्तराखंड पवेलियन ग्राउंड देहरादून में विज्ञप्ति जारी होने के उपरांत किसी कार्यालय दिवस को प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक जमा करा सकते हैं l

आवेदन पत्र खेल निदेशालय या जिला खेल कार्यालय मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी से प्राप्त कर सकते हैं l

अधिक जानकारी के लिए खेल निदेशालय उत्तराखंड की मेल आईडी directorsprts1@ gmail.com या जिला खेल कार्यालय मनेरा sportsofficeruki@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है l