मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी दो दिवसीय जनपद उतरकाशी भ्रमण पर पधार रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री जोशी 14 अगस्त शनिवार को सांय 6 बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन उत्तरकाशी में करेंगे।
अगले दिन रविवार को काबीना एवं जिला प्रभारी मंत्री जिला कार्यालय में प्रातः 9:30 बजे झंडारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके उपरांत केबिनेट मंत्री अपराह्न 11 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।