थाना कोतवाली उत्तरकाशी व थाना धरासू में अवैध स्मैक के साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


मनमोहन भट्ट

उतरकाशी

स्लग- थाना कोतवाली उत्तरकाशी व थाना धरासू में अवैध स्मैक के साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का नशे का कारोबार करने वालों के प्रति अभियान लगातार जारी है, एस०पी०द्वारा अवैध नशा तस्करों पर शुरु से ही नकेल कसी हुई है जिसका परिणाम दिन-प्रतिदिन सभी के सामने है अपनी बेहतर पुलिसिंग के कारण उनके द्वारा जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। जनपद को नशा मुक्त करने हेतु उनके द्वारा जनपद में “नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान” चलाया हुआ है जिस हेतु एस०पी०द्वारा उतरकाशी जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को अवैध नशे का कारोबार करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में विगत बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के पर्यवेक्षण में जनपद के थाना कोतवाली उत्तरकाशी व थाना धरासू में अवैध स्मैक के साथ 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी की देखरेख में चौकी डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आमजन की सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग अभियान चलाते हुये रुणवासा शनि मन्दिर के पास वाहन संख्या UK07DU-3032 (स्विफ्ट कार) में सवार 02 व्यक्तियों के कब्जे से 5.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध चौकी डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी में अवैध स्मैक का परिवहन करने पर NDPS Act की धारा 8/21/60 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-विनोद नौटियाल पुत्र हर्षमणि नौटियाल निवासी ग्राम भकड़ा, हिटाणु त० डुण्डा जनपद उत्तरकाशी उम्र 33 वर्ष।
2-सन्दीप घलवान पुत्र स्व० कुशाल लाल निवासी-भकडा हिटाणु, तहसील डुण्डा, जनपद उतरकाशी,उम्र 31 वर्ष।
बरामद माल- 5.50 ग्राम अवैध स्मैक

इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धरासू के नेतृत्व में कल देर सायं को ही धरासू पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के प्रति चैकिंग अभियान चलाते हुए पीपलमण्डी बाईपास के पास से एक व्यक्ति को 3.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना धरासू में NDPS Act की धारा 8/21/27 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त- केशव रमोला पुत्र नारायण सिंह रमोला निवासी वीरपुर डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 27 वर्ष।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा,शुरुआत से ही मेरे द्वारा जनपद में बढते नशे के अवैध कारोबार को पूर्ण रुप से खत्म करने के लिए नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान चलाया हुआ है, जिसमें हमारी उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। उनके द्वारा बताया गया कि कल जो हमारे द्वारा स्मैक पकडी गई है यह अल्प मात्रा में थी फिर भी हमारा लक्ष्य उत्तरकाशी को नशा मुक्त करने का है और यह प्रयास हमारा लगातार जारी रहेगा। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को चाहे व बेचने वाला हो या खरीदने वाला अथवा उसके पास अवैध सामान कम मात्रा में भी होगा तो भी उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस अभियान में उत्तरकाशी के आमजन द्वारा भी समय-समय पर पुलिस का सहयोग किया गया है उनसे हमारी आगे भी यही अपेक्षा रहेगी कि नशे के अवैध कारोबार को उत्तरकाशी से जड़ से खत्म करने में वह अपना सहयोग हमें देते रहें, निश्चित ही एक दिन हम उत्तरकाशी को नशा मुक्त करने में सफल हो जायेंगे।