मनमोहन भट्ट
उतरकाशी
जिला स्तरीय माॅनीटरिंग समिति द्वारा गुरुवार को जिला चिक्तिसालय उतरकाशी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस दौरान समिति द्वारा जिला चिकित्सालय के वेक्सिनेशन सेन्टर,कोविड आई0सी0यू0 एवं विशेष तौर पर बाल रोग विशेषज्ञ अनुभाग के वार्डों का निरीक्षण किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत विशेषकर बच्चों के लिये की गयी तैयारियों के साथ ऑक्सीजन प्लांट,मेडिकल स्टाॅक एवं वर्तमान में मरीजों को दी जा रही किटों में दवाइयों का भी निरीक्षण किया गया।
समिति के सदस्यों को मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में चिकित्सालय में 293 जम्बों सलेंण्डर एवं 139 छोटे सेलेण्डर उपलब्ध हैं। जनपद में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए जिला चिकित्सालय के अलावा सीएचसी पीएचसी में सभी आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त कर ली गई है।