सुभाष पिमोली
थराली
बर्तमान में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए थराली से पूर्व विधायक डॉ जीतराम इन दिनों चमोली जनपद के भ्रमण पर हैं डॉ जीतराम का ग्वालदम, देवाल, थराली पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतराम का काफिला स्थानीय लोगो के साथ जनसंपर्क करते हुए देवाल से थराली कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी डॉ जीतराम के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाइयां देते हुए खुशी जताई ।
थराली में डॉ जीतराम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए 2022 विधानसभा चुनावों में नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस को विजय बनाने के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए उन्होंने कहा भाजपा केवल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री बनकर रह गई है और 4 साल में पूर्ण बहुमत की डबल इंजन सरकार ने 3 मुख्यमंत्री बदल दिए ,आये दिन मुख्यमंत्री बदलने से प्रदेश का विकास ठप पड़ा हुआ है और बेरोजगारी, महंगाई दर लगातार बढ़ रही है उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में महंगाई आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल 100 के पार होने को आये हैं और सरकार इसे अच्छे दिन बता रही है l
उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 2022 चुनाव में जनता मन बना चुकी है कि विकास विरोधी बीजेपी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है और निश्चित तौर पर कांग्रेस 2022 में उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही हैएस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष देवी जोशी, महा सचिव गजेंद्र रावत, सेवादल के अध्यक्ष महेश उनियाल, अब्बल सिंह गुसाई, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत थोकदार, प्रदेश प्रवक्ता भट्ट, पूर्व बूथ अध्यक्ष भगवत सिंह फर्शवान, बलवंत सिंह रौथाण, विधान सभा अध्यक्ष नवीन चंदोला, केशर सिंह नेगी, प्रीतम सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री शुशील रावत, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष गोदांबरी रावत, अमित रावत, पूर्व प्रवक्ता लाखन रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, पी सी सी सदस्य महाबीर बिष्ट, महिपाल सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।