अवैध खनन की रोकथाम हेतु उप जिलाधिकारी ने चलाया सर्च ऑपरेशन


अशोक सरकार

सितारगंज

अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में उप जिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए खनन सामग्री से भरे हुए छह वाहन पकड़े। आगे की कार्यवाही में जुटी टीम।

कल देर रात्रि उप जिलाधिकारी सहित राजस्व विभाग की टीम द्वारा चलाए गए अचानक वाहन चेकिंग अभियान से खलबली मच गई लंबे समय से लगातार आ रही फर्जी रॉयल्टी के माध्यम से हो रहे अवैध खनन ढुलान की शिकायत पर अवैध खनन की रोकथाम हेतु कार्यवाही में खनन सामग्री ढुलान करते 6 संदेहपूर्ण वाहन पकड़े हैं। जिनको रात्रि में ही मंडी परिसर में खड़ा करा दिया गया है और इनके विरुद्ध आगे की कार्यवाही की जा रही है।

वहीं उपजिलाधिकारी तुषार सैनी द्वारा बताया गया चेकिंग अभियान में 6 वाहन पकड़े है जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है साथ ही जो तीन वाहन फरार हुए है उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही रॉयल्टी संबंधित विभाग को जांच हेतु भेजी गई है। अगर रॉयल्टी फर्जी पायी गयी तो संबंधित स्टोन क्रशरों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। तो दूसरी तरफ ऊधमसिंह नगर खान अधिकारी दिनेश कुमार से हुई फोनवार्ता में उन्होंने बताया पकड़े गए वाहनों में से आधी रॉयल्टीयां फर्जी है

वहीं आपको बतादें अगर इस खेल को परत दर परत खोला जाएगा तो बहुत बड़ा खुलासा भी हो सकता है। जिसमे उत्तराखंड सरकार को करोड़ो की राजस्व हानि पहुंचाने का मामला सबसे बड़ा होगा। और साथ ही अपने बुलंद होंसलों के चलते प्रशासन से बेखोफ होकर फर्जी कागजों के आधार पर उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश ढुलान किये जा रहे उपखनिज का काला खेल खेलने वालों के चेहरे भी साफ दिखाई देंगें।