चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के ग्राम उखलेत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने जाकर आपदा प्रभावित मकान का जायजा लिया। विगत दिनों भारी बारिश से गांव के ऊपर पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डरों के गिरने के कारण एक मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। वो तो गनीमंत रही की पहाड़ दरकने से पहले मकान में निवासरत परिवार को दूसरे परिवार ने अपने घर में शरण दी |
उखलेत गाँव के ईश्वर चंद खंतवाल और विकास खंतवाल का मकान पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो चूका है साथ ही गाँव के कई घर खतरे के जद में हैं जिस कारण गाँव के निवासी डरे सहमे हैं।।
राजपाल बिष्ट ने कहा शासन- प्रशासन से आग्रह किया की समय रहते गांव की सुध ली जाय। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
इस दौरान घटनास्थल में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी एकेश्वर के अध्यक्ष भाई महेन्द्र रावत जी, प्रधान बौंसाल विकास रावत, मनीष नेगी, मनदीप डोबरियाल आदि साथी साथ थे।